Kedarnath Yatra Packages
Badrinath Yatra Packages
Do Dham Yatra
Char Dham Yatra Packages
Char Dham Helicopter Yatra
CHAR DHAM YATRA › DO DHAM YATRA › HELICOPTER YATRA › YATRA SERVICES › SENIOR CITIZEN YATRA FAMILY YATRA YATRA GUIDE › YATRA OFFERS › MORE › BOOK YOUR YATRA
ॐ

चार पवित्र धाम

चारधाम यात्रा 12 दिन और 11 रातें

यमुनोत्री
✿

यमुनोत्री

पवित्र यमुना नदी का
उद्गम स्थल

गंगोत्री
✿

गंगोत्री

माँ गंगा का
पवित्र धाम

केदारनाथ
🔱

केदारनाथ

बारह पवित्र
ज्योतिर्लिंगों में से एक

बद्रीनाथ
♧

बद्रीनाथ

भगवान विष्णु का
पवित्र धाम

पवित्र यात्रा मार्ग की खोज करें

यात्रा में शामिल प्रमुख स्थल

अपनी चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले प्रत्येक सुंदर और पवित्र स्थल का अनुभव करें।

हरिद्वार → ऋषिकेश → बड़कोट → जानकी चट्टी → यमुनोत्री → उत्तरकाशी → हर्षिल → गंगोत्री → गुप्तकाशी → फाटा → सोनप्रयाग → गौरीकुंड → केदारनाथ → जोशीमठ → बद्रीनाथ → माणा गाँव → पीपलकोटी → रुद्रप्रयाग → देवप्रयाग → हरिद्वार

निश्चित प्रस्थान तिथियाँ

उत्तराखंड की पावन यात्रा के लिए अपना पसंदीदा महीना चुनें।

महीना प्रस्थान की तारीख
01 मई
02 जून
03 जुलाई
04 अगस्त
05 सितंबर
06 अक्टूबर
आपकी यात्रा का शुभारंभ

अपनी यात्रा का अनुभव करें

उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर एक यादगार आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव करें।

01DAY
Haridwar Ganga Aarti HARIDWAR
DAY 01HARIDWAR ARRIVAL

हरिद्वार आगमन एवं विश्राम

हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पिकअप कर होटल में विश्राम। दोपहर का लंच करने के बाद अपनी इच्छा से हरिद्वार में स्वतंत्र रूप से भ्रमण करें। शाम के समय गंगा आरती, हरिद्वार मार्केट का भ्रमण (स्वयं खर्चे पर) फिर वापस होटल आकर रात का भोजन और हरिद्वार में रात्रि विश्राम।

लंचडिनर
रात्रि विश्राम: हरिद्वार
02DAY
Barkot waterfall BARKOT
DAY 02HARIDWAR TO BARKOT

हरिद्वार से बड़कोट की यात्रा

सुबह नाश्ता करने के बाद हरिद्वार से बड़कोट की ओर प्रस्थान। रास्ते में दोपहर का भोजन होगा। हरिद्वार से बड़कोट लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसमें 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। शाम को बड़कोट गाँव का भ्रमण करें और होटल में रात्रि विश्राम करें।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: बड़कोट
03DAY
Yamunotri Temple YAMUNOTRI
DAY 03YAMUNOTRI DARSHAN

माँ यमुनोत्री धाम के दर्शन

सुबह 5 बजे बड़कोट से चाय और नाश्ता करने के बाद माता यमुनोत्री के दर्शन के लिए प्रस्थान। जानकी चट्टी पहुँचकर 6 किलोमीटर की यात्रा पैदल, घोड़े या डोली (स्वखर्च) से करके यमुनोत्री के दर्शन करें। दर्शन के बाद जानकी चट्टी से वापस होटल के लिए प्रस्थान। होटल पहुँचकर रात का भोजन और बड़कोट में रात्रि विश्राम।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: बड़कोट
04DAY
Uttarkashi Temple UTTARKASHI
DAY 04BARKOT TO UTTARKASHI

बड़कोट से उत्तरकाशी की यात्रा

बड़कोट में सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान। दोपहर 11:30 बजे भोजन बड़कोट होटल में करें। बड़कोट से उत्तरकाशी लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसमें 4 से 5 घंटे का समय लगेगा। वहाँ से उत्तरकाशी के लिए रवाना हों। रास्ते में शिव गुफा और उत्तरकाशी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करें।

चाय-नाश्तालंच
उत्तरकाशी आगमन
05DAY
Gangotri Temple GANGOTRI
DAY 05GANGOTRI DARSHAN

गंगोत्री धाम के दर्शन एवं हर्षिल घाटी भ्रमण

उत्तरकाशी से सुबह जल्दी चाय-नाश्ता करने के बाद गंगोत्री के लिए प्रस्थान। यात्रा में लगभग 10 से 12 घंटे और 200 किलोमीटर की दूरी होगी। रास्ते में गंगा के गर्म पानी के कुंड में स्नान करेंगे और गंगा माता के दर्शन एवं गंगा पूजन करेंगे। दोपहर का भोजन करने के बाद हर्षिल घाटी का भ्रमण करें। रात का भोजन उत्तरकाशी के होटल में होगा और रात्रि ठहराव उत्तरकाशी में रहेगा।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: उत्तरकाशी
06DAY
Guptkashi GUPTKASHI
DAY 06UTTARKASHI TO GUPTKASHI

उत्तरकाशी से गुप्तकाशी की यात्रा

उत्तरकाशी से सुबह 5 बजे चाय-नाश्ता करने के बाद गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान। यात्रा में लगभग 9 से 10 घंटे और 260 किलोमीटर की दूरी होगी। रास्ते में कोई भी दर्शनीय स्थल नहीं है और मार्ग लंबा होने के कारण उत्तरकाशी से जल्दी निकलना आवश्यक है। शाम को गुप्तकाशी / सीतापुर पहुँचकर वहाँ रात का भोजन और रात्रि विश्राम करें।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: गुप्तकाशी / सीतापुर
07DAY
Kedarnath Temple KEDARNATH
DAY 07KEDARNATH DARSHAN

केदारनाथ धाम की यात्रा एवं दर्शन

गुप्तकाशी से सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद सोनप्रयाग के लिए प्रस्थान। सोनप्रयाग से गौरीकुंड सरकारी गाड़ी में जायेंगे। गौरीकुंड पहुँचने के बाद घोड़ा, डोली या पैदल यात्रा (20 किलोमीटर) से केदारनाथ पहुँचें। बाबा केदारनाथ के दर्शन करें। केदारनाथ में ठहरने के लिए डॉर्मेटरी या सामान्य कमरे की व्यवस्था होगी।

ब्रेकफास्टलंचरात्रि भोजन नहीं
रात्रि विश्राम: केदारनाथ
08DAY
Kedarnath mountain route SONPRAYAG
DAY 08KEDARNATH RETURN

केदारनाथ से गुप्तकाशी / सीतापुर वापसी

सुबह केदारनाथ से गौरीकुंड तक पैदल यात्रा, घोड़ा, पोनी या डोली से जायेंगे। गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक सरकारी जीप द्वारा पहुँचेंगे। सोनप्रयाग पार्किंग में पहुँचने पर सभी यात्रियों को पिकअप किया जाएगा। सोनप्रयाग से सीतापुर / गुप्तकाशी तक लगभग 40 किलोमीटर की दूरी है, जो 3 से 4 घंटे में पूरी होगी। होटल पहुँचकर भोजन एवं रात्रि विश्राम करें।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: सीतापुर / गुप्तकाशी
09DAY
Badrinath Temple BADRINATH
DAY 09BADRINATH JOURNEY

गुप्तकाशी / सीतापुर से बद्रीनाथ की यात्रा

गुप्तकाशी / सीतापुर से सुबह 5 बजे चाय-नाश्ता करने के बाद बद्रीनाथ की ओर प्रस्थान। यात्रा में लगभग 6 से 7 घंटे और 216 किलोमीटर की दूरी होगी। चमोली में दोपहर का भोजन करें और शाम के समय बद्रीनाथ आगमन। रात का भोजन और रात्रि ठहराव बद्रीनाथ में होगा।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: बद्रीनाथ
10DAY
Rudraprayag confluence RUDRAPRAYAG
DAY 10BADRINATH TO RUDRAPRAYAG

बद्रीनाथ से रुद्रप्रयाग / श्रीनगर की यात्रा

सुबह बद्रीनाथ से रुद्रप्रयाग / श्रीनगर के लिए प्रस्थान। यात्रा में लगभग 5 से 6 घंटे और 190 किलोमीटर की दूरी होगी। रास्ते में धारी देवी मंदिर और रुद्रप्रयाग संगम के दर्शन करेंगे। रात का भोजन करने के बाद रुद्रप्रयाग / श्रीनगर में रात्रि ठहराव होगा।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: रुद्रप्रयाग / श्रीनगर
11DAY
Devprayag and Rishikesh HARIDWAR
DAY 11RETURN TO HARIDWAR

रुद्रप्रयाग / श्रीनगर से हरिद्वार वापसी

रुद्रप्रयाग / श्रीनगर से हरिद्वार जाने के लिए सुबह 6 बजे चाय-नाश्ता करने के बाद होटल चेक-आउट कर हरिद्वार की ओर प्रस्थान। रास्ते में देवप्रयाग, कर्णप्रयाग और ऋषिकेश के दर्शन करें। शाम के समय हरिद्वार आगमन। हरिद्वार होटल पहुँचने के बाद रात का भोजन तथा रात्रि विश्राम करें।

ब्रेकफास्टलंचडिनर
रात्रि विश्राम: हरिद्वार
12DAY
Haridwar temple TOUR END
DAY 12DEPARTURE

चारधाम यात्रा का समापन

सुबह 7 बजे चाय-नाश्ता करने के बाद यदि किसी भी यात्री को मार्केट में या खरीदारी पर जाना हो तो सुबह 11 बजे तक का समय मिलेगा। 11:30 बजे रूम चेक-आउट करने होंगे। यहाँ आपकी सुखद चारधाम यात्रा समाप्त होती है।

चायनाश्ता
यात्रा समाप्त
IMPORTANT INFORMATION

Rules & Regulations

चारधाम यात्रा पर जाने से पहले कृपया यात्रा के नियम एवं शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें।

✓

चारधाम पैकेज में शामिल

PACKAGE INCLUDES
  • सुबह गर्म चाय, कॉफी और नाश्ता।
  • दोपहर का गुजराती गरमागरम भोजन।
  • रात का काठियावाड़ी गुजराती-पंजाबी भोजन, स्वीट तथा फरसाण के साथ।
  • यात्रा के लिए लग्जरी बस या टेम्पो ट्रैवलर।
  • हरिद्वार में AC रूम तथा चारधाम के पहाड़ी क्षेत्रों में Non-AC रूम।
!

चारधाम पैकेज में शामिल नहीं

PACKAGE EXCLUDES
  • चारधाम यात्रा के दौरान वाहन Non-AC रहेंगे।
  • घोड़ा, डोली और हेलीकॉप्टर टिकट का खर्च।
  • ट्रेन और फ्लाइट टिकट का खर्च।
  • लॉन्ड्री, कुली, रोपवे और मंदिर की एंट्री फीस।
  • मिनरल वाटर और हीटर का खर्च।
  • होटल में सामान उठाने, कमरे तक पहुँचाने तथा गाड़ी में सामान रखने का शुल्क अलग से देना होगा।
₹

अतिरिक्त शुल्क

ADDITIONAL CHARGES
  • प्रत्येक होटल में सामान उठाने, कमरे तक ले जाने और गाड़ी में रखने के लिए प्रति यात्री ₹50 अलग से होटल स्टाफ को देना होगा।
  • यात्रा के निर्धारित दिनों से अधिक दिन होने पर अतिरिक्त दिनों के अनुसार शुल्क देना होगा।
  • सड़क बंद होने, रूट डायवर्जन, ट्रैफिक जाम या अन्य कारणों से यात्रा के दिन बढ़ने पर प्रत्येक यात्री को अतिरिक्त शुल्क देना अनिवार्य होगा।
!

महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना

SAFETY DISCLAIMER
  • यात्रा के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में कंपनी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगी।
  • यात्रियों को अपने जान-माल की हानि स्वयं वहन करनी होगी।
i

महत्वपूर्ण नियम एवं शर्तें

TERMS & CONDITIONS
01

चारधाम यात्रा का निर्धारित पैकेज 11 रात और 12 दिनों का होगा।

02

निर्धारित यात्रा अवधि से अधिक दिनों के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

03

सड़क बंद होने, ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन या अन्य परिस्थितियों में यात्रा कार्यक्रम बदल सकता है।

04

यात्रा प्रबंधक और यात्रा एजेंट को आवश्यकता पड़ने पर यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करने का अधिकार होगा।